फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में कभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में जगह नहीं : हरदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, 2017 की हार का बदला लेने के लिए पार्टी में पूरा योगदान दूंगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, पार्टी के कई नेता विचलित होकर भाजपा में गए, लेकिन आज उनकी स्थिति क्या है। कभी कांग्रेस में अग्रिम पंक्ति के नेताओं को भाजपा में तीसरी पांत में स्थान नहीं मिल रहा है।
रावत ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने कहा, भाजपा में पहले से गए लोगों की आज क्या स्थिति समझने का प्रयास नहीं किया। भाजपा में जितने लोग भी गए उनमें जो लोग मंत्री पद पा गए, उनके अलावा शेष सब आकाश के तारे गिन रहे हैं या चौथी व पांचवीं पंक्ति में उन्हें स्थान नहीं मिल रहा है। भाजपा से जो कांग्रेस में आए उनसे पूछकर देखिए कि भाजपा के अंदर मंत्री पद के बावजूद उनकी स्थिति क्या थी। 15 मई से राज्य भर में संवाद भ्रमण शुरू कर रहा हूं। मुझे 2017 की पराजय का बदला लेना है और कांग्रेस की जीत के लिए योगदान दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2002 व उससे पहले भी कांग्रेस लगातार एक के बाद एक राज्यों में चुनाव हार रही थी। उत्तराखंड की जीत के बाद बदलाव आया और कांग्रेस उत्तराखंड के बाद हुए चुनावों में एक के बाद एक राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई। इस बार भी उत्तराखंड में कांग्रेस की विजय के बाद आगे के रास्ते खुलेंगे और देश भर में कांग्रेस के लोगों का मनोबल बढ़ेगा। हमारे पास चुनावी रण के लिए अर्जुन सरीखे प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य समेत कई योद्धा हैं। लेकिन हम सब कार्यकर्ताओं को पीछे खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें