फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिटकुल में धड़ल्ले से चल रहे तबादलों पर शासन की रोक, अब शासन की ली जाएगी अनुमति

Fri, 28 Jul 2023 03:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक जनवरी से चार जुलाई तक पिटकुल में 135 अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रमोशन व तबादले किए गए। कमाल की बात यह भी है कि पिटकुल प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी की ओर से स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बाद भी तबादले किए जा रहे हैं, जिन्हें शासन ने शासकीय नियमों व कार्मिक विभाग के निर्देशों का उल्लंघन माना है।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में तबादला सत्र समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे तबादलों पर शासन ने रोक लगा दी है। पिटकुल एमडी को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई तबादला जरूरी हो तो शासन से इसकी अनुमति ली जाए।

पिटकुल में पिछले करीब छह महीने से बड़े पैमाने पर तबादले हो रहे हैं। एक जनवरी से चार जुलाई तक पिटकुल में 135 अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रमोशन व तबादले किए गए। कमाल की बात यह भी है कि पिटकुल प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी की ओर से स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के बाद भी तबादले किए जा रहे हैं, जिन्हें शासन ने शासकीय नियमों व कार्मिक विभाग के निर्देशों का उल्लंघन माना है।

विज्ञापन


सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से पिटकुल एमडी को जारी आदेश में कहा गया है कि मानसून सत्र के दृष्टिगत ऐसी परिस्थितियों में तबादले की कार्यवाही शासकीय हित में उचित नहीं है। लिहाजा, उन्होंने आदेश दिया है कि पिटकुल में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों की कार्यवाही शासन की अनुमति से ही होगी।

ये भी पढ़ें...अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: कैबिनेट में आएगा आपदा के दौरान छुट्टियां बढ़ाने का प्रस्ताव- धनसिंह रावत

इस साल हुए तबादले

माह          संख्या

जुलाई         06

जून            103

मई              00

अप्रैल          11

मार्च             12

फरवरी         00

जनवरी          20

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें