फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य संस्कृत शिक्षा नियमावली को शासन ने दी मंजूरी, विद्यालयों को मान्यता में नहीं आएगी अब दिक्कत

Thu, 25 May 2023 04:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों को मान्यता देने में अब कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस संबंध में वर्ष 2021 में कैबिनेट की बैठक में मामला आया था। जिस पर मंत्रिमंडल ने विचार करने के बाद निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था।
विज्ञापन
किताबें - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा नियमावली को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों को मान्यता देने में अब कोई दिक्कत नहीं आएगी। वहीं संस्थाओं की प्रशासनिक योजनाओं का अनुमोदन भी आसानी से किया जा सकेगा। यह शासनादेश सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UK Board Result 2023: इस बार 10वीं का 85.17% और 80.98 फीसदी रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम

इस संबंध में वर्ष 2021 में कैबिनेट की बैठक में मामला आया था। जिस पर मंत्रिमंडल ने विचार करने के बाद निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा नियमावली 2023 के लागू हो जाने के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति एवं सेवा शर्तों को विनियमित करते हुए नियुक्ति की जा सकेंगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें