दैवी आपदा के बाद रीति रिवाज के साथ सैकड़ों लाशों का निस्तारण करने वाले डीआईजी जीएस मार्तोलिया को एक बार फिर बड़े टास्क पर केदारघाटी में तैनात किया गया है।
मार्तोलिया केदारघाटी में सभी विभागों के कोऑर्डिनेटर होंगे और चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सारा काम खत्म कर लेना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।
सभी विभागों के कोऑर्डिनेटर
वरिष्ठ आईपीएस जीएस मार्तोलिया के केदारघाटी में तैनाती के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। खासतौर पर अवस्थापना से संबंधित कार्य करने वाले सभी विभागों के बीच मार्तोलिया कोर्डिनेटर का काम करेंगे।
पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार
चार धाम की शुरूआत होने से पहले काम खत्म करने का टास्क सरकार ने इस आईपीएस अफसर को दिया है। अवस्थापना के कार्यों में सड़क, पेयजल, सामुदायिक केंद्रों की स्थापना, ब्रिज तैयार करना आदि शामिल हैं।
मार्तोलिया को काम पूरी करने का भरोसा
मार्तोलिया ने बताया कि मेरे लिए यह टास्क काफी चैलेंजिंग तो है लेकिन मैं इसे पूरा कर लूंगा यह भरोसा भी है। मेरा काम भीमबली से लेकर केदारनाथ तक रास्ता तैयार करने के साथ ही जरूरी सुविधाएं स्थापित करना है।
पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
रामबाड़ा का पुल का भी पुन: निर्माण होना है। मार्तोलिया की सपोर्ट के लिए एनआईएम के निदेशक अजय कोठियाल को भी टीम के लगाया है।