फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : सामुदायिक भवन के उद्घघाटन में सरकार पर झूठा श्रेय लेने का आरोप

Mon, 19 Oct 2020 02:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर सामुदायिक भवन एवं रैन बसेरे के उद्घाटन में झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस के समय में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी पहल पर समाज कल्याण विभाग से जारी धनराशि के साथ ही विधायक निधि से बलवीर रोड पर सामुदायिक भवन एवं रैन बसेरा बनवाया गया था। चुनाव आचार संहिता लगने के चलते इसका लोकार्पण नहीं किया जा सका था। भाजपा शासन में सिर्फ इसकी पुताई का काम हुआ।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जब इसका उद्घाटन किया तो तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधायक राजकुमार की नाम पट्टिका वहां से हटा दिया गया। यही नहीं प्रशासन की ओर से कांग्रेस के स्थानीय पार्षद को भी उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें