पुलिस में अपने ही महकमे से जुड़े सचिवालय के बड़े साहब को लेकर आजकल खूब चर्चे हैं।
साहबों को गरिया भी रहे हैं
पुलिस के कार्यालयों से लेकर थाना-चौकियों में जिस की जुबां पर देखो साहब का ही नाम है। कुछ पुलिसकर्मी तो बात-बात पर नसीहत देने वाले ऐसे साहबों को गरिया भी रहे हैं।
पुलिसवालों में चर्चा है कि सचिवालय और महकमे में और न जाने ऐसे कितने साहब होंगे। अभी तो एक साहब का नाम सामने आया है। इन सभी साहबों के कारनामे भी सामने आने चाहिए।