फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करें भाई, हाईकोर्ट का आदेश है

Tue, 08 Apr 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘हाईकोर्ट का आदेश है भाई। पैदल क्या दौड़ भी लगानी पड़ सकती है।’ यह कहना था अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी का।
विज्ञापन


सोमवार को अभियान के दौरान डीएम, एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम, एसपी सिटी, एएमएनए और पुलिस के सभी अधिकारी पैदल ही घंटाघर से राज प्लाजा तक चले। यह दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है, लेकिन कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने राह मुश्किल किए रखी।

डीएम और एसएसपी तो बहल चौक से अपने वाहनों में निकल गए। लेकिन बाकी सभी अधिकारी अभियान समाप्त होने तक पैदल चलते रहे। इस दौरान कुछ अफसरों के चेहरों पर थकान भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी को फोन घुमाया तो घूम गए
टीम की कार्रवाई की जद में आए कई व्यापारियों ने अपने चहेते नेताओं को फोन घुमाया। लेकिन आचार संहिता होने के कारण नेताओं ने विरोध में आने से साफ इंकार कर दिया।

एक व्यापारी को नेता ने दिलासा दी ‘भाई ये लोग अभियान ही ऐसे समय पर चला रहे हैं कि मैं कुछ नहीं कर सकता’। यह सुनकर व्यापारी ने गुस्से में फोन काट दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें