एक महकमे में इन दिनों हाकिमों में खूब खींचतान चल रही है। एक समय में दो हाकिमों से पूरा महकमा चलता था, लेकिन वहां अब चार हो गए हैं।
हाकिम बढ़े तो महकमे में खेमेबाजी शुरू हो गई है। दो बरस से महकमे को संभाल रहे बडे़ हाकिम के करीबी अब आई नई हाकिम को पसंद नहीं आ रहे। अफसरों को अब नईं हाकिम अपने तरीके से हांकने में लगी है, जिससे कई अधिकारियों को ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है।
नई हाकिम कई पुराने फैसलों को पलट रही हैं, जिससे बड़े हाकिम भी खुश नहीं हैं। इन तमाम बदलावों से भले किसी की सेहत न सुधरी हो, लेकिन सरकार के मुखिया का हाथ होने से मंत्री जी के दखल में कटौती हो गई है।