फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो राजू बन जाएगा जेंटलमैन

Mon, 16 Nov 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरोक्रेसी के नए निजाम की लड़ाई चरम पर है। दिल्ली से लौटे सिंह साहब तगड़े दावेदार तो हैं, लेकिन अब तेज गति से बदल रहे समीकरणों से एक बार फिर धुंध छा गई है।
विज्ञापन


पहले तो पंडित जी की विदाई पर सिंह साहब को ही गद्दी संभालनी थी, लेकिन जब से पंडित जी सरकार की मजबूरी बन गए हैं, तब से सारा नजारा बदला हुआ सा नजर आ रहा है।

इसके पीछे एक वजह यह है कि सिंह साहब ने पिछले दिनों रखे गए प्रस्ताव पर हामी नहीं भरी तो ऊपर यह संदेश दिया गया कि सिंह साहब जब अभी बात नहीं मान रहे हैं तो गद्दी संभालने के बाद की स्थिति सरकार के अनुकूल कैसे रह सकती है।
विज्ञापन

इसी बीच एक चर्चा ने जन्म लिया और सिंह साहब के स्थान पर राजू भैय्या को गद्दी सौंपने की तैयारी की खबरों ने रफ्तार पकड़ ली। क्योंकि पंडित जी भी जानते है कि उन्हें सिंहासन छोड़ना पड़ेगा।

सिंह साहब को गद्दी मिली तो वह पंडित जी को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन राजू भैय्या तो जेंटलमैन हैं, वह ऐसा शायद ही करें। इसलिए राजू को जेंटलमैन बनाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें