फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा पर सेंध लगा रहा गूगल मैप

Wed, 17 Dec 2014 01:34 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के गलत अंकन में फंसे गूगल मैप्स के लिए पहला मौका नहीं। बीते साल 12 फरवरी से 25 मार्च तक दिल्ली में हुए ‘मैपाथन’ को भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए सर्वे ऑफ इंडिया ने गूगल के खिलाफ गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उस मामले में डेढ़ साल जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला सीबीआई को हैंड ओवर कर दिया है। ‘मैपाथन’ के जरिए गूगल ने देश भर से प्रतिभागियों से ऑनलाइन मैपिंग को स्थानीय सूचनाएं साझा करने को कहा था।

यह तब है जबकि देश की सीमाओं से जुड़ी और खास तौर पर ‘प्रतिबंधित श्रेणी’ की मैपिंग का जिम्मा सर्वे ऑफ इंडिया पर है। लेकिन गूगल ने इसे धता बताते हुए 4 साल पहले 2010 में जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भी लाल डाट्स में दर्शाकर उन्हें विवादित क्षेत्र दर्शाया था। इसका भी बड़े पैमाने पर विरोध हुआ था।
विज्ञापन

दूसरे देशों में भी मुसीबत बना है गूगल मैप्स

अब एक बार फिर गूगल मैप्स के साथ यह विवाद जुड़ गया है, जिसमें सर्वे ऑफ इंडिया ने यूएस की इस संस्था पर देश की सीमाओं के गलत अंकन का मामला उठाया है। संस्थान ने शिकायत के साथ गलत नक्शा भी नत्थी किया है।
 
डालनवाला कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार जोशी के अनुसार सर्वे ऑफ इंडिया ने केंद्र के निर्देशों का हवाला देते हुए भारत की सीमाओं को गलत दर्शाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

केवल अपने देश में ही नहीं, अन्य देशों की सीमाओं के साथ भी गूगल मैप्स का खिलवाड़ जारी है। बीते साल उसने एक नक्शे में फिलीस्तीनी क्षेत्रों को इजरायल का हिस्सा दर्शाया दिया था, जिसके खिलाफ स्थानीय हैकरों ने गूगल का फिलीस्तीनी डोमैन हैक कर लिया था।

उधर, जापान ने अपने स्थानीय निकायों समेत राज्य विश्वविद्यालयों को उनके वेबसाइट पर गूगल मैप्स डालने पर रोक लगा दी थी। इसमें विवादित टापुओं को गैर जापानी नामों से दर्शाया गया था।
विज्ञापन

सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किया सही नक्शा, देख‌िए

लोगों को जागरूक करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर देश का सही नक्शा भी अपलोड किया है। इस पर साफ लिखा है कि यह केवल लोगों को जागरूक करने के लिए है। गलत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं वाले मानचित्रों के संबंध में वेबलिंक सहित सूचना दी जा सकती है।
 
देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के गलत अंकन में गूगल मैप्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
- स्वर्ण सुब्बा राव, सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया

गूगल मैप्स से पहले भी विवाद हो चुका है। ‘मैपाथन’ की जांच अब सीबीआई के हवाले है, वही इस पर ज्यादा प्रकाश डाल सकती है।
- डीएनएस पाठक, सुपरिंटेंडिंग सर्वेयर, सर्वे ऑफ इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें