फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी में पूर्व प्रोफेसर के घर से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के दून के डिफेंस कॉलोनी आवास के बराबर में बंद मकान में च
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी स्थित गढ़वाल विवि के पूर्व प्रोफेसर के घर पर चोरी हो गई। चोर वहां से हीरे व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। पूर्व प्रोफेसर का यह घर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के घर के पास है। पॉश कॉलोनी में हुई इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिमल गैरोला निवासी डिफेेंस कॉलोनी गढ़वाल विवि में राजनीति शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर थे। वह डिफेंस कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वह एक महीने पहले दिल्ली गए हुए थे। वहां से मंगलवार शाम को लौटे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। चोरों ने वहां से एक हीरे का सेट और अन्य जेवरात चोरी कर लिए हैं।
गैरोला ने बताया कि उनके पास में ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मकान है। वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। उन्होंने पुलिस को इस घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें