I
Iराजधानी में चोरों ने एक दुकान और दो मकानों से लाखों का सामान व नकदी चोरी कर लिए। इनमें एक घटना एक अगस्त, दूसरी 31 जुलाई और तीसरी दो अगस्त को पीड़ितों को पता चली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।I
Iचोरी एक: I
Iकनाट प्लेस स्थित दुकान से नकदी व सामान चोरी
I
Iचोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में देवेंद्र सिंह की दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी की है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि देवेंद्र सिंह की कनाट प्लेस में दुकान है। उन्होंने शनिवार को शिकायत कर बताया था कि उन्होंने शुक्रवार शाम छह बजे दुकान खोली थी। इस दौरान देखा कि दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की और लकड़ी के दरवाजे टूटे हुए हैं। चोरों ने अंदर गल्ले में रखे 14500 रुपये, दानपात्र में रखे 4500 रुपये, 20 हजार रुपये का पीतल का सामान, एसी के कॉपर पाइप के चार बंडल आदि चोरी कर लिए थे। शहर कोतवाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में होना बताया जा रहा है।I
Iचोरी दोI
Iमहिला के निर्माणाधीन मकान से सामान चोरीI
Iपटेलनगर क्षेत्र के नारायणी विहार में सीमा जोशी के निर्माणाधीन मकान में चोरी हुई है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि सीमा जोशी का यहां पर मकान बन रहा है। गत बृहस्पतिवार को उनके मकान से एक लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। साथ ही पिछले दिनों में जेल से छूटे आरोपियों का भी सत्यापन किया जा रहा है।
I
Iपिता को अस्पताल लेकर गए व्यक्ति के घर में चोरीI
Iचोरी का यह मामला वसंत विहार थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि शांति विहार निवासी माधुरी गर्ग ने शनिवार को शिकायत की थी। उनके पिता की गत 25 जुलाई को तबीयत खराब हुई थी। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। माधुरी गर्ग उन्हें डिस्चार्ज कराने के बाद शनिवार को घर पहुंचीं तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने चांदी का सामान, घड़ियां, कैमरे, 25 हजार रुपये नकद और विदेशी मुद्रा चोरी कर ली हैं। इंस्पेक्टर रावत ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।I