इस कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर इंजन के पीछे वाला कोच बीसीएन नंबर 3110-541947 के अगले ट्रॉली के पहिये पटरी से उतर गए। इससे अप लाइन बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही सिविल पुलिस एवं आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
स्थिति सामान्य और अंडर कंट्रोल है। डाउन ट्रैक पर यातायात जारी है। मालगाड़ी को हेडक्वार्टर मुरादाबाद के ड्राइवर नरेंद्र कुमार और सहायक असिस्टेंट ड्राइवर रजनीश सिंह सीगल चला रहे थे। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक गया।
इससे मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल समेत छह से अधिक ट्रेनों का रूट बाधित रहा। रात 10 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू होने की उम्मीद है। डीआरएम एके सिंघल ने भी घटना की जानकारी ली है।