फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: सांड टकराने से पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, कई ट्रेनों का संचालन बाधित

Tue, 12 Mar 2019 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/लक्सर
विज्ञापन
पटरी से उतरा मालगाड़ी का डब्बा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा मंगलवार शाम रायसी और लक्सर के बीच पटरी से उतर गया। बताया जा रहा है कि पटरी पर अचानक सांड आने के कारण चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो ट्रेन एक किमी दूर जाकर रुकी।

विज्ञापन


इस दौरान इंजन के पीछे का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद अप लाइन की छह से अधिक ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा। यातायात बहाल के लिए सहारनपुर और हरिद्वार से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन बुलाई गई है। देर रात तक यातायात बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रेलवे के यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि खाली मालगाड़ी संख्या 1535 मंगलवार शाम सहारनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रायसी के पास शाम करीब 7.20 बजे ट्रेन से एक सांड टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर इंजन के पीछे वाला कोच बीसीएन नंबर 3110-541947 के अगले ट्रॉली के पहिये पटरी से उतर गए। इससे अप लाइन बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही सिविल पुलिस एवं आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। 

स्थिति सामान्य और अंडर कंट्रोल है। डाउन ट्रैक पर यातायात जारी है। मालगाड़ी को हेडक्वार्टर मुरादाबाद के ड्राइवर नरेंद्र कुमार और सहायक असिस्टेंट ड्राइवर रजनीश सिंह सीगल चला रहे थे। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक गया।

इससे मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल समेत छह से अधिक ट्रेनों का रूट बाधित रहा। रात 10 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू होने की उम्मीद है। डीआरएम एके सिंघल ने भी घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें