नए प्रयोगों के बाद भी घट रहे छात्र
शिक्षा विभाग में कभी अटल उत्कृष्ट विद्यालय तो कभी पीएम श्री स्कूल एवं क्लस्टर विद्यालय आदि के नाम पर नए प्रयोग होते रहे हैं, इसके बाद भी छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने के बजाए घट रही है।
2940 स्कूलों में 20 या इससे कम हैं छात्र
राज्य के 2940 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या 20 या फिर इससे कम रह गई है। वहीं, 1327 स्कूलों में छात्रों की संख्या 30 या इससे कम है। जबकि 1062 स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या 50 या इससे कम है।
अब नए साल से है उम्मीद
कुछ शिक्षकों के मुताबिक नया साल नई दिशा और कुछ नए संकल्पों का वर्ष होगा। विभाग की ओर से कुछ ऐसे प्रयास किए जाएंगे कि सरकारी स्कूलों के प्रति छात्र-छात्राओं का आकर्षण फिर से बढ़ेगा।