मार्च 26 तक 2500 किमी सड़कों पर लगेंगे क्रैश बैरियर
बैठक में मुख्यमंत्री ने सड़कों पर सुरक्षा को लेकर क्रैश बैरियर की भी समीक्षा की। प्रदेश में 8258.16 किमी सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने थे, जिनमें से 5683.29 किमी पर लगाए जा चुके हैं। बाकी 2574.87 किमी सड़कों पर मुख्यमंत्री धामी ने मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए हैं।
11 ब्लैक स्पॉट ऐसे, जहां हो चुकीं 11 मौतें
प्रदेश में बीते तीन वर्षों में 11 ब्लैक स्पॉट ऐसे हैं, जहां हादसों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 ऐसे हैं, जहां तीन साल से कोई दुर्घटना नहीं हुई। इन सभी को हटाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में एक दुर्घटना वाले 23, दो दुर्घटना वाले 24, तीन से पांच दुर्घटना वाले 49, छह से 10 दुर्घटना वाले 129, 11 से अधिक दुर्घटना वाले आठ ब्लैक स्पॉट हैं। मौतों के नजरिए से देखें तो ऐसे ब्लैक स्पॉट जहां दुर्घटनाएं तो हुईं लेकिन कोई मृत्यु नहीं हुई 17, एक मृतक वाले 33, दो मृतक वाले 15, तीन से पांच मृतक वाले 35, छह से 10 मृतक वाले 22, 11 से अधिक मृतक वाले 11 ब्लैक स्पॉट हैं। सभी सड़कों पर ब्लैक स्पॉट का दोबारा चिह्निकरण किया जाएगा।