फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पैसेंजर्स हैं तो ध्यान दीजिए, टिकट को लेकर रेलवे ने शुरू की यह नई सुविधा

Thu, 14 Feb 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
train ticket
विज्ञापन

रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब जनरल टिकट खरीदना और आसान हो जाएगा। रेलवे ने उत्तराखंड में कुमाऊं के दस रेलवे स्टेशनों पर जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इस व्यवस्था के शुरू होने से स्टेशन के बाहर यात्री आसानी से अनारक्षित टिकट ले सकेंगे। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है। इसमें कई बार समय ज्यादा लगता है।

इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, काशीपुर, रामनगर, रुद्रपुर सिटी, किच्छा, खटीमा, बाजपुर, टनकपुर रेलवे स्टेशनों में यूटीएस के माध्यम से कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए जेटीबीएस नियुक्त करने के लिए 27 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जेटीबीएस का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और रेलवे की ओर से उन्हें प्रति टिकट की बिक्री पर उन्हें दो रुपये कमीशन दिया जाएगा।

कुमाऊं के दस स्टेशनों के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के 38 स्टेशनों में 1400 जेटीबीएस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। टेंडर कमेटी के निर्णय के बाद उम्मीद है कि मई से इस सेवा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। 

- प्रशांत कुमार, एसीएम, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें