पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों पर यह लंबित धनराशि करीब 2.85 करोड़ रुपये है। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पर 40.95 लाख, भुवन चंद्र खंडूरी पर 46.59 लाख, विजय बहुगुणा पर 37.50 लाख, भगत सिंह कोश्यारी पर 47. 57 लाख और स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी पर 1.13 करोड़ का बकाया है।
याचिका में पूर्व मुख्यमंत्रियों के ऊपर 30 करोड़ की देनदारी बताई गई है। याची ने कहा कि उत्तराखंड के पास सीमित आर्थिक संसाधन है। इसके बावजूद सुविधाएं देने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी आवास खाली कराए जाएं और उनसे बाजार दर पर आवास किराया वसूला जाए। सरकार के इस शपथ पत्र का जवाब देने के लिए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से समय देने की मांग को कोर्ट ने स्वीकार किया।