फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पुराने संविदा कर्मी होंगे पक्के

Fri, 23 May 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम में पांच साल की सेवा पूरी कर चुके 109 संविदा चालक व परिचालक भी नियमित होंगे।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में बनी सहमति
शनिवार को महाप्रबंधक प्रशासन और वित्त नियंत्रक के साथ हुई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में यह सहमति बनी।

परिषद के महामंत्री विजय कुमार ममंगाई ने बताया वार्ता में प्रबंधन से हुए समझौते के तहत 206 मृतक आश्रितों के नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए।

उन्होंने बताया, कर्मचारियों का एसीपी एरियर का भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है। यह भुगतान कुल 36 लाख रुपए का है।

जनवरी से जून 2010 तक के महंगाई भत्ते के एरियर को भी स्वीकृति मिल चुकी है। वार्ता में कर्मचारियों की तरफ से दिनेश गोसाई, प्रेम सिंह रावत, शिवनारायण तिवारी, रामचंद्र रतूड़ी, विपिन बिज्लवाण, नरेंद्र लूथरा, अनुराग नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें