पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लॉकर की विजिट फ्री कर दी है। पीएनबी अब केवल लॉकर लेने का सालाना चार्ज लेगा।
पहली बार पीएनबी ने अपने लॉकर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को यह सुविधा फ्री देने का फैसला लिया है।
पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला ने बताया कि अभी तक लॉकर लेने का चार्ज अलग और लॉकर की विजिट करने का चार्ज अलग लिया जाता था।
उन्होंने बताया कि लॉकर विजिट के प्लान के तहत ग्राहक को एक साल में 30 विजिट के बाद प्रति विजिट 25 रुपये चार्ज किया जाता था।