फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम उठेंगे इस खुशखबरी को पढ़कर, यहां बच्चों को मिलेंगे मौके और बड़ों को छूट

Fri, 19 Jan 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बच्चे - फोटो : demo pic
विज्ञापन

इस खबर को पढ़ने के बाद यकीनन बच्चों के चेहरे खिल उठेंगे। क्योंकि उन्हें एक खास तोहफा मिलने जा रहा है।

विज्ञापन


वन विभाग बच्चों से लेकर बड़ों तक को तोहफा देने जा रहा है। जल्द ही देहरादून जू में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क हो जाएगा। इसके अलावा अगर कोई परिवार चिड़ियाघर आता है, तो उसे ‘पैकेज’ लेने पर बीस प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी।

देहरादून जू में अभी बच्चों और बड़े लोगों का प्रवेश शुल्क दस और बीस रुपये है। अभी तक चिड़ियाघर में किसी तरह के छूट की व्यवस्था नहीं है, जिसमें अब वन विभाग ने बदलाव करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Zoo - फोटो : डेमो
चिड़ियाघर निदेशक व वन संरक्षक यमुना प्रसन्न पात्रों के अनुसार जू-सोसाइटी की हाल में बैठक हुई है, इसमें तय किया गया कि सरकारी स्कूल के कक्षा पांच तक के बच्चों को चिड़ियाघर में प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा चिड़ियाघर में परिवार से लेकर समूहों को पैकेज लेने में छूट देने का फैसला किया गया है।

मसलन एक दंपत्ति दो बच्चों के साथ जू आता है, वह प्रवेश लेने से लेकर आडिटोरियम में थ्री-डी पिक्चर (30 रुपये रेट प्रति सीट है) और फिश एक्वेरियम (बच्चों का 20 और बड़ों का 50 रुपये है) पैकेज लेता है, तो उसे कुल खर्चे में बीस प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा सैलानियों के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। इसमें सैलानियों को फोटो खींचकर विभाग की ई-मेल पर भेजना होगा। फिर महीने के आखिरी में एक सर्र्वश्रेष्ठ फोटो का चयन कर संबंधित सैलानी को विभाग पुरस्कृत भी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें