फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह काम करोगे तो मोबाइल इनाम में पाओगे, नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका

Fri, 19 Jan 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अगर यह काम करेंगे तो इनाम में मोबाइल मिलेगा। जी हां, मिलेगा इससे अच्छा मौका ....

विज्ञापन


नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को नगर निगम सफाई निरीक्षकों एवं सुपरवाइजरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर हर वार्ड से घर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

रोजाना कितने घरों से कूड़ा उठाया गया इसकी रिपोर्ट देंगे। सौ फीसदी कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी को मोबाइल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक के बाद सफाई कर्मियों को वर्दी, दस्ताने वितरण किए गए।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सड़क पर‌ गिरा कूड़ा तो चालकों का कटेगा वेतन

money
नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वार्डों में घर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था अभी तक पूरी तर लागू नहीं हो सकी है। हर घर से कूड़ा उठाया जाए।

जैविक और अजैविक कूड़े को अलग अलग किया जाए। सुपरवाइजर इसकी निगरानी के साथ रोजाना की रिपोर्ट तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि घर घर से 100 फीसदी कूड़ा उठाने वाले वार्ड के कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप मोबाइल गिफ्ट किया जाएगा। जोगदंडे ने कहा कि कूड़ा गाड़ियों के चालक कूड़े को ढककर ले जाएं।

सड़क पर कूड़ा गिरने पर चालकों का वेतन काटा जाएगा। सफाई निरीक्षकों से कहा कि कूड़ा फैलाने वाले संस्थानों का चालान किया जाए। बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों को वर्दी, जैकेट, मास्क और ग्लब्ज वितरण किए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि हर कर्मचारी वार्ड में वर्दी में जाएगा। वर्दी नहीं पहनने वालों का वेतन रोका जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें