फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेवा को लेकर आई यह खबर दिल खुश कर देगी आपका, जल्द मिलेगा फायदा

Sat, 03 Feb 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
plane - फोटो : self
विज्ञापन
हवाई सेवा को लेकर आई यह खबर आपका दिल खुश कर देगी। जल्द ही लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश वासियों के लिए एक सुकून भरी खबर है। देहरादून-पंतनगर के बीच इसी माह के अंतिम सप्ताह से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। मुख्यसचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि उड़ान योजना के तहत मंजूर की गई हवाई सेवाएं भी अगले तीन से छह माह के बीच संचालित हो जाएंगी।

सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने हवाई सेवाओं के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। बैठक में बताया गया कि डेक्कन एविएशन की इसी माह अंत से देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यहां से होंगी हवाई संचालित

plane
हेरीटेज एविएशन पिथौरागढ़ हवाई अड्डे से देहरादून, दिल्ली और पंतनगर के लिए हवाई सेवा संचालित करेगी।

इसके अलावा 20 अन्य हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। मुख्य सचिव ने बताया कि केंद्र की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई सेवा के लिए दो हेलीपैड की मंजूरी है।

राज्य में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानक के अनुसार एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाए गए हैं। इनका सत्यापन किया जाएगा। डीजीसीए की सलाह पर जरूरत पडऩे पर इनका सुधार भी किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि नई हवाई सेवाएं शुरू होने से उत्तराखंड में पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। आपदा की स्थिति में बचाव व राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर व अपर सचिव नागरिक उड्डयन आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें