फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अग्निवीरों के लिए इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका,  कौशल आधारित पांच कार्यक्रम किए गए शुरू

Sat, 05 Aug 2023 03:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

वरिष्ठ निदेशक डाॅ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि अग्निवीरों के लिए पांच कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। जिसमें बीएएएस- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स), बीएएएसटीएम- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) पर्यटन प्रबंधन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इग्नू ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित पांच कार्यक्रम शुरू किए हैं। ये कार्यक्रम कौशल शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति की सिफारिश के अनुरूप भी हैं। इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय वर्ष या सेेेेेेमेस्टर् लिए दोबारा पंजीकरण के आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। छात्र https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mansi Negi: उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल का चीन में बजा डंका, कांस्य पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन
विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ निदेशक डाॅ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया, पांच कार्यक्रमों में बीएएएस- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स), बीएएएसटीएम- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) पर्यटन प्रबंधन, बीएएएसएमएसएमई- बैचलर ऑफ आर्ट्स (एप्लाइड स्किल्स) एमएसएमई, बीसीओएमएएस- बैचलर ऑफ कॉमर्स (एप्लाइड स्किल्स) और बीएससीएएस- बैचलर ऑफ साइंस (एप्लाइड स्किल्स) शामिल हैं। इसमें 120 क्रेडिट शामिल हैं। 60 क्रेडिट के पाठ्यक्रम इग्नू की ओर से पेश किए जाते हैं जबकि शेष 60 क्रेडिट सशस्त्र बलों की ओर से सेवाकालीन कौशल शिक्षा के रूप में पेश किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें