फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गोल्डन गर्ल मानसी ने फिर बढ़ाया मान, चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, वॉक रेस के लिए हुआ चयन

Sun, 30 Jul 2023 08:08 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
मानसी नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड समेत देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए उनका चयन हुआ है। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी ने 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चमोली करंट हादसा:  तीन फर्मों को देशभर में ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश, दर्ज किए गए  39 लोगों के बयान
विज्ञापन


मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया, चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मानसी का चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए हुआ है। मानसी पांच अगस्त को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में मानसी ने अपने प्रदर्शन से नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें