अगर आप 18 साल के हो चुके है और अभी तक आप मतदाता सूची में शामिल नही हो पाए हैं तो चिंता की बात की बात नही है। अब निर्वाचन आयोग ने आपकों मतदाता सूची में शामिल होने का एक और मौका दे दिया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी गई है। ज्यादा से ज्यादा युवतियों, युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके इसके लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियों में भी फेरबदल कर दिया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब 11 से 31 जुलाई तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके लिए जिले में 1625 बूथ लेवल आफिसर यानी बीएलओ घर घर जाकर ऐसे युवाओं, युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कर रहे है जिन्होंने एक जनवरी 2017 को 18 साल की उम्र पूरी कर ली है।