फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नेपाल के रास्ते हो रही चीन से सोने की तस्करी, 48 घंटे के अंदर पकड़ा गया नौ किलो सोना  

Wed, 04 Jul 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
gold smuggling
विज्ञापन

नेपाल में तीन किलो सोने के साथ टनकपुर के एक खनन कारोबारी, एक ठेकेदार समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। नेपाल पुलिस ने शनिवार को यह मामला पकड़ा है। गोल्ड तस्करी के इस मामले में गिरफ्तार पांच लोगों में एक महिला समेत दो लोग नेपाल मूल के हैं। नेपाल पुलिस का अनुमान है कि नेपाल के रास्ते चीन से सोना तस्करी कर लाया जा रहा है। इसकी वजह चीन में सोने का सस्ता होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार नेपाल से करीब 38 क्विंटल सोने की तस्करी की सूचना है। इसके चलते अलर्ट नेपाल पुलिस ने अलग-अलग सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाया जा रहा करीब नौ किलो सोना बरामद किया है। इसी क्रम में नेपाल पुलिस ने शनिवार को नेपाल के नागढुंगा में अल्टो कार (यूके 02/3684) से पांच लोगों को तीन किलो सोने के साथ दबोचा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम टनकपुर के शारदा चुंगी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार उर्फ अशोक कालिया पुत्र मोहन लाल, ज्ञानखेड़ा निवासी चंद्रमोहन जोशी पुत्र पितांबर जोशी और टनकपुर के ही दीपक मौर्य के अलावा नेपाल निवासी महिला संजना साह और मनोज विक बताया।

पूछताछ में आरोपियों ने पिछले तीन माह में चौथी बार काठमांडू से सोने के बिस्कुटों की तस्करी करना कबूला है। अशोक कुमार उर्फ कालिया ठेकेदार तो दूसरा आरोपी चंद्रमोहन जोशी खनन कारोबारी है। तीसरे आरोपी कार चालक दीपक मौर्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक वह भी टनकपुर का ही निवासी है। पकड़ी गई महिला संजना साह गिरफ्तार हुए अशोक कुमार उर्फ कालिया की पत्नी बताई गई है, जो मूल रूप से नेपाल की निवासी है। पांचवां आरोपी मनोज विक महेंद्रनगर नेपाल के वार्ड संख्या छह का निवासी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कार के एयर फिल्टर में छिपाकर रखा गया था सोना

सोना तोलते अधिकारी
नेपाल के महानगरीय प्रहरी (पुलिस) परिसर काठमांडू के प्रमुख विश्वराज पोखरेल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने सोना कार के एयर फिल्टर में छिपा कर रखा था। इसे काठमांडू से महेंद्रनगर के रास्ते भारत ले जाया जा रहा था। बताया कि पकड़े गए सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा) आंकी गई है। 

चीन में सस्ता है सोना
चीन से सोने तस्करी की वजह भारत और नेपाल की अपेक्षा चीन में सोने का सस्ता होना बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक चीन में सोने का थोक मूल्य 20 हजार रुपये प्रति तोला है, जबकि नेपाल में 60 हजार (नेपाली मुद्रा) तो भारत में करीब 32 हजार तोला सोने का मूल्य है। इधर तस्करी में टनकपुर के लोगों की लिप्तता से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा है। एजेंसियां नेपाल पुलिस से संपर्क कर तस्करी के इस मामले में जानकारी जुटाने में लगी हैं।  

पहले से थी तस्करी की जानकारी
सूत्रों की मानें तो नेपाल पुलिस को तस्करों द्वारा चीन से सोने की तस्करी कर भारत लाने की सूचना पहले से ही थी। तस्करों के महेंद्रनगर से काठमांडू की ओर निकलने पर पुलिस और भंसार (कस्टम) की टीम उनके पीछे लग गई थी। इस टीम की सूचना पर ही महानगरीय प्रहरी परिसर और नागढुंगा नाका पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को सोने के साथ दबोच लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें