फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजनीतिक गलियारों में गूंजी गोदियाल की खिलौना गन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर भाजपा ने किया पलटवार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की खिलौना गन लेकर प्रदर्शन के वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे निंदनीय हरकत करार दिया है।

दरअसल, प्रदेश में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों के विरोध में कांग्रेस ने वन मुख्यालय में प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पहुंचे थे। ये वायरल वीडियो यहीं की बताई जा रही है। इसमें गोदियाल के हाथ में एक खिलौना गन है। वह इसे हाथ में लहराते हुए बोल रहे हैं कि हमारी परीक्षा न ली जाए। ये संदेश सरकार तक जाए कि हम अपने हाथों में हथियार नहीं उठाना चाहते। लेकिन ये सरकार मजबूर न करे कि हम अपनी माताओं, बहनों, नौनिहालों की रक्षा के लिए मजबूर होकर अपने हाथों में हथियार न उठाने पड़ें। समय रहते हुए मैं उत्तराखंड की सरकार को चेताना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदियाल की खिलौना गन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदर परिहार का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड के लिए इस तरह की बयानबाजी खतरनाक है। कांग्रेस अध्यक्ष सांकेतिक रूप से जो बंदूक दिखा रहे थे, वह उत्तराखंड को क्या बनाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गोदियाल इस उत्तराखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं या नेपाल बनाना चाहते हैं। क्या उत्तराखंड को नक्सल प्रभावित बनाना चाहते हैं। उन्होंने इसे निंदनीय बताया। कहा कि देवभूमि जिसने सबको संस्कार, आचार, व्यवहार दिया है, वहां इस तरह की भाषा का इस्तेमाल भी गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें