फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर के ढाकी स्थित एक विवाह स्थल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से सक्षम स्वायत्त सहकारिता कार्यक्रम एवं आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने ब्लॉक के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने रीप परियोजना की जानकारी देने के साथ विपणन से संबंधित समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मीता सिंह, एपी सिंह, किरण राणा, बबली, गीता मौर्य, पुष्पा मेहता, जयमाला, सुनीता देवी, जरीना, कमला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें