फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोदियाल का पलटवार, भगवान की तिजोरी से चोरी करने वाले सच बोलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केदारनाथ या बदरीनाथ धाम में खुली बहस की चुनौती को स्वीकार किया। द्विवेदी जहां भी बहस करना चाहते हैं वहां आने के लिए तैयार हूं। जल्द ही समय व दिन तय कर बीकेटीसी अध्यक्ष को सूचित करूंगा।
विज्ञापन

गोदियाल ने कहा, जिन लोगों की मंशा भगवान की तिजोरी से चोरी करने की है, उनसे सच बोलने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच प्रभावित न हो, इसके लिए हेमंत द्विवेदी तत्काल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें। द्विवेदी की ओर से आरोप लगाए कि टिहरी के प्रतापनगर में सड़क निर्माण के नौ लाख रुपये खर्च किए। जबकि गणेश मंदिर के संपर्क मार्ग बनाने को यह राशि दी गई। इसके लिए बिनसर व पोखरी के शिव मंदिर निर्माण के राशि दी गई। हमने मंदिर कोष से निर्माण कार्य कराए हैं, कोई गबन नहीं किया गया है। इसके लिए 12 लाख रुपये से डॉक्यूमेंट्री बनाने के आरोप लगाए। जबकि सच्चाई यह है कि फिल्म बनाकर कैसेट बेचने से मंदिर समिति को लाभ हुआ है। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी पकड़ने से बीकेटीसी अध्यक्ष तिलमिलाए हुए हैं। उनके आरोपों में सच्चाई है तो सरकार जांच कराए। तीन साल पहले मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उनके ऊपर लग रहे आरोपों की किसी भी तरह की जांच कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें