फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा की कार्यप्रणाली समझने पहुंचे गोवा विधानसभा अध्यक्ष

Sun, 17 Nov 2019 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की विधानसभाओं की कार्यप्रणाली की कर रहे हैं स्टडी
विज्ञापन
गोवा से आए दल के साथ विस अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा की कार्यप्रणाली समझने के लिए स्टडी टूर ऑफ द गोवा लेजिस्लेटर फोरम का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मसूरी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गोवा के विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को गोवा से आए प्रतिनिधिमंडल ने कैंम्पटीफॉल, कंपनी गार्डन, गन हिल, मॉल रोड की खूबसूरती का आनंद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने कहा कि वह स्टडी टूर पर दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां विधानसभा की कार्य प्रणाली के साथ विधानसभा के संचालन के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

वह विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे कानूनों के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे पता चल सके के विभिन्न प्रदेशों में विधानसभा की कार्यवाही किस तरह से होती है। उन्होंने बताया कि टूर के दौरान उन्होंने तीनों राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों, विधायक और पूर्व विधायकों से भी बैठक की। 
विज्ञापन


इस मौके पर फोरम के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विक्टर गोनसालवेस, सचिव पूर्व विधायक मोहन अमशीकर, कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सदानंद मलिक, कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक उल्हास अस्नोदकर, पूर्व विधायक धर्मा चोदनकर पूर्व विधायक विष्णु प्रभु पूर्व विधायक गोविंद आचार्य, गोवा विधानसभा सेक्रेटरी उदय बिचोलकर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर पीके कारेकर, सेक्शन ऑफिसर किशोर शिरगांवकर मौजूद थे।

गोवा और उत्तराखंड की पर्यटन नीति पर होगी चर्चा 

विधानसभा अध्यक्ष पाटनेकर ने कहा कि उत्तराखंड खूबसूरत प्रदेश है। यहां का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षित करता है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। गोवा और उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैठक कर दोनों की पर्यटन नीति पर विचार विमर्श करेंगे, जिससे दोनों प्रदेशों के पर्यटन में इजाफा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें