फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री और केदारनाथ के कपाट हुए बंद

Sat, 25 Oct 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नकूट के पावन पर्व पर शुक्रवार को दिन में 12.50 बजे विधि विधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। शनिवार को भैया दूज के पावन पर्व पर केदारनाथ के कपाट सुबह 6.21 बजे बंद हो गए।
विज्ञापन


कपाट बंद होने के बाद गंगोत्री से गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा रवाना किया गया। शनिवार को गंगा जी की मूर्ति मुखबा स्थित मंदिर में स्थापित की जाएगी। शीतकाल में आने वाले श्रद्धालु मुखबा में ही गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

शनिवार से मुखबा की शीतकालीन यात्रा शुरू कर दी जाएगी। संसदीय सचिव और गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

भैया दूज को बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट
यमुनोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में दिन में 12.10 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। इससे पहले प्रात: आठ बजे खरसाली से यमुना के भाई समेश्वर (शनि) देवता की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। कपाट बंद हो पर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


शीतकाल में खरसाली में ही यमुना जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कपाट बंद करने के अवसर पर यमुनोत्री विधायक काबीना मंत्री प्रीतम पंवार भी मौजूद रहेंगे। वे शनिवार को ही खरसाली में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें