फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोटद्वार में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक सहित कई लोग घायल

Mon, 01 Oct 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हादसे के बाद बस से बाहर आते यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित कई यात्रियों  के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह कोटद्वार-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर ढौंटियाल के पास हुआ। जहां जीएमओयू की बस संख्या यूके12पीबी0061 खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस चालक को भी चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटद्वार से 108 मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया गया कि बस कोटद्वार से स्योलखांद जा रही थी।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक ने 10:15 मिनट पर अवगत कराया गया बस सुबह करीब साढ़े छह बजे कोटद्वार से धौटियाल जाते समय 10 मीटर खाई में गिर गई। जिसमें 24 लोग सवार थे। घायलों को कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया है। जिसमें से 14 घायलों को सयुंक्त चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया गया है। ड्राइवर को जॉलीग्रांट रेफेर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें