फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस का नया और अनोखा हथियार

Thu, 09 Oct 2014 01:01 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक हथियारों के मामले में देश के अन्य राज्यों की पुलिस से पिछड़ी उत्तराखंड पुलिस के दिन बहुरने वाले हैं।
विज्ञापन

 
उत्तराखंड पुलिस ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जरिये 100 ग्लॉक पिस्टल खरीद ली हैं। ये पिस्टल विशेष ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दी जाएंगी। 40 पिस्टल दून स्थित मुख्यालय में, जबकि 60 बाकी जिलों को भेजी जाएंगी।

यही नहीं, 100 एके 47 राइफल भी जल्द उत्तराखंड पुलिस के हथियारों के जखीरे में शामिल होंगी। इस संबंध में केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन


मशीन पिस्टल भी आएगी उत्तराखंड
अब तक एसपीजी जवानों के हाथों की शान मानी जाने वाली अत्याधुनिक मशीन पिस्टल एमपी 9 भी जल्द ही उत्तराखंड पुलिस के जवानों के हाथों में नजर आएगी।

उत्तराखंड पुलिस इस पिस्टल के आयात के लिए लाइसेंस लेने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। एसपीजी के अलावा अब तक देश में सिर्फ पंजाब पुलिस के पास ही यह पिस्टल है।

तब नहीं ली थी ग्लॉक पिस्टल
वर्ष 2011 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के लिए 200 ग्लॉक पिस्टल आवंटित की थी, लेकिन तब पुलिस ने बजट न होने की बात कहकर पिस्टल लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद यह आवंटन निरस्त हो गया। अब इन पिस्टलों का आयात न होने के कारण पुलिस को एसपीजी की मदद से खरीदारी करनी पड़ी।

यह है ग्लॉक पिस्टल
ग्लॉक पिस्टल आस्ट्रिया में बनाई जाती है। बेहद हल्की 9 एमएम पिस्टल दूसरी पिस्टलों से इस मायने में अलग है कि इससे एक बार में 15 राउंड गोली दागी जा सकती हैं।

बाकी पिस्टलों में अधिकतम दस राउंड फायर होते हैं। इस पिस्टल की मारक क्षमता अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विश्वसनीय है। इसके अलावा दूसरी पिस्टलों के मुकाबले इसे खोलना, बंद करना भी काफी आसान है।
विज्ञापन


पुलिस के आधुनिकीकरण योजना के तहत ये अत्याधुनिक हथियार खरीदे गए हैं। इन हथियारों के बाद उत्तराखंड पुलिस भी दूसरे राज्यों के बराबर हो जाएगी। कई अन्य प्रस्ताव विचाराधीन है, जल्द ही उनके स्वीकृत होने की उम्मीद है।
- बीएस सिद्धू, डीजीपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें