पांच साल में राज्य की जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य की आर्थिकी को मजबूतर करने के लिए उत्तराखंड मिशन लांच किया गया। जिसमें अगले 5 वर्षों में राज्य की जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। विकास कार्याें के मूल्यांकन के लिए नीति आयोग की तर्ज पर राज्य में सेतु गठन किया गया है।
निवेश को आसान बनाने के लिए 500 अधिनियमों को किया समाप्त
सीएम ने कहा कि राज्य में निवेश को आसान बनाने के लिए अनुपयोगी अधिनियमों को हटाने या बदलने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से 1250 अधिनियमों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से लगभग 500 अधिनियम समाप्त किए गए। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड का गठन किया गया है।
राज्य में पीस आफ डूईंग बिजनेस भी
सीएम ने कहा कि राज्य में ईज आफ डूईंग बिजनेस के साथ पीस आफ डूईंग बिजनेस भी है। राज्य में कार्यरत उद्योगों में श्रमिक असंतोष की घटनाएं न के बराबर हैं। श्रमिक असंतोष के कारण उद्योगों में मानव श्रम का ह्रास देश में सबसे कम है। उत्तराखंड में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 22 प्रतिशत कम अपराध दर है। नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी राज्यों में प्रथम और देश में नौवें स्थान पर है। उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की रैंकिंग में उत्तराखंड को एचीवर्स श्रेणी में शामिल है। स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर श्रेणी में प्राप्त है।
6000 एकड़ का लैंड बैंक तैयार
सीएम ने कहा कि नए उद्योग लगाने के लिए लगभग 6000 एकड़ का लैंड बैंक तैयार किया गया। उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए निजी औद्योगिक स्थापना नीति लागू की गई है।
ये रहे मौजूद
एसोचेम के अध्यक्ष अजय सिंह, ऑटोमोटिव कॉम्पोनेन्ट मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक विन्नी मेहता, आल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के एपी उनियाल, पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव सौरभ सनयाल, हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव सिद्धार्थ भट्टाचार्य, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष बलदेवभाई प्रजापति, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष राजीव मेहरा, ऑल इंडिया मोटर ट्रॉसपोर्ट कांग्रेस के महासचिव नवीन गुप्ता, ऑल इंडिया फूड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव जदली, एसोएिसशन ऑफ कंटेनर ट्रेन ऑपरेटर्स के अध्यक्ष मनीष पुरी समेत अन्य निवेशक मौजूद थे।
राज्य के विकास में सहयोग व निवेश का भरोसा
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, सीआईआई के उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया ने सीएम से वार्ता कर राज्य के विकास और निवेश में सहयोग का आश्वासन दिया। ल्यूमैक्स डीके जैन समूह के अध्यक्ष दीपक जैन व जेके सीमेंट समूह के सीईओ माधव सिंघानिया से विभिन्न सेक्टरों में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा से भी निवेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की।