2.50 लाख करोड़ के निवेश का है लक्ष्य
प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। आठ व नौ दिसंबर को देहरादून के एफआरआई में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए रोड शो में अब तक 1,24,200 करोड़ से अधिक के एमओयू हुए हैं।
2018 के निवेशक सम्मेलन का रिकॉर्ड टूटा
प्रदेश में 2018 में हुए पहले निवेशक सम्मेलन में 1.24 लाख करोड़ के 600 से अधिक प्रस्तावों पर एमओयू हस्ताक्षर हुए गए। लेकिन वर्तमान तक लगभग 30 हजार करोड़ का निवेश ही धरातल पर उतार पाया है। इस बार अब तक 1,24,200 करोड़ के करार हो चुके हैं।