फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से हटाया गया ग्लेशियर, हेमकुंड पहुंचे 800 श्रद्घालु

Thu, 29 May 2014 09:47 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार देर रात ग्लेशियर हिमखंड टूटकर मार्ग पर आने से रुकी हेमकुंड साहिब बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे शुरू हो गई। यात्रा मार्ग पर अटलकुड़ी के पास रोके गए 800 यात्रियों ने हेमकुंड साहिब पहुंचकर बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन


इन दिनों चटख धूप खिलने से हेमकुंड साहिब और पैदल रास्ते के हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। हो सकता है इस वजह से ही हिमखंड टूटकर रास्ते में आ गया हो।

हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधक और कार सेवक मार्ग खोलने में जुट गए हैं। इससे पहले मंगलवार को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर करीब 1600 तीर्थयात्री पहुंचे।

मौसम खराब होते देख लौट रहे तीर्थयात्री

बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के बाद तीर्थयात्री फंसने के डर से धाम के दर्शन कर रात्रि विश्राम के लिए निचले पड़ावों पर पहुंचे।

मंगलवार को भी दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी रही। इससे धाम पहुंचे करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों में से अधिकांश तीर्थयात्री धाम में मत्था टेकने के बाद जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली और नंदप्रयाग पहुंच गए।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ से कंचनगंगा तक बेहद खराब है। परिवार के साथ पहुंचे महाराष्ट्र के तीर्थयात्री समरथ भाई कहते हैं कि बदरीनाथ हाईवे की स्थिति ठीक नहीं है।

बारिश होने पर वाहन के फंसने का डर है। धाम में यूं एक सप्ताह से मौसम खुशनुमा बना है, लेकिन पिछली आपदा को देखते हुए सतर्कता बरत रहे हैं।

अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ा

गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेजी से हिमखंड पिघल रहे हैं, जिससे अलकनंदा नदी और सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

पुलिस प्रशासन ने एहतियात अलर्ट जारी कर तीर्थयात्रियों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है। हनुमान चट्टी से माणा तक कई जगहों पर हिमखंड अभी भी पड़े हैं, जो इन दिनों गर्मी से पिघल रहे हैं।

रड़ांग बैंड और कंचन गंगा में तो हिमखंड से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां पर ग्लेशियर पिघलने से हाईवे के बीचों-बीच नालों ने गदेरे का रुप ले लिया है।
विज्ञापन

यहां पिघल रहे हिमखंड

माणा गांव के समीप भी ग्लेशियर पिघल कर अलकनंदा नदी में आ रहे हैं, जिससे जल स्तर बढ़ गया है।

नीती घाटी के गमशाली, नीती और माणा आदि स्थानों में भी हिमखंड पिघल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि नदी का जलस्तर कभी कम तो कभी अचानक बढ़ रहा है।

चार धाम यात्रा रूट के सभी थाना, चौकियों को तीर्थयात्रियों को नदी साइड न जाने देने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें