फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खतरा! उत्तराखंड में कभी भी फट सकते हैं ग्लेशियर, अलर्ट

Wed, 06 Jan 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचाचूली का वह क्षेत्र जहां फटा था ग्लेशियर (फाइल फोटो)
विज्ञापन


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पंचाचूली ग्लेशियर फटने की घटना के बाद प्रशासन ने राजस्व पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दे दिए हैं। आशंका है कि किसी भी समय ग्लेशियर फट सकते हैं।

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने राजस्व पुलिसकर्मियों से कहा कि वह लोगों के बराबर संपर्क में रहें और नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रखें। उन्होंने कहा कि बलाती में गिरा हिमखंड धीरे-धीरे पिघल रहा है।
विज्ञापन


यदि तापमान बढ़ने पर वह तेजी से पिघला तो नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। हालांकि बुधवार को मंदाकिनी का जलस्तर सामान्य बना रहा। इस बीच एसडीएम के निर्देश पर आपदा प्रबंधन की टीम भी क्षेत्र में निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

टूट सकती है बर्फीले पहाड़ों की कमजोर परत

एसडीएम ने बताया कि इस बार मौसम में काफी अंतर आया है। अब तक हिमालय की चोटियों पर जमकर हिमपात नहीं हुआ है। इस कारण बर्फीले पहाड़ों की कमजोर परत के खिसकने का खतरा बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल स्थितियों को देखते हुए बेहद संवेदनशील होकर काम करना होगा, यदि कहीं पर मौसम संबंधी कोई विचित्रता सामने आती है तो तत्काल तहसील मुख्यालय को सूचना दी जाए।

एसडीएम ने कहा कि फिलहाल पंचाचूली में टूटे ग्लेशियर से कोई खतरा नहीं है, लेकिन बराबर नजर रखी जा रही है। बैठक में तहसीलदार खुशाल राम समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें