फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने सीएम आवास के बाहर बनाई फूलों की रंगोली

विज्ञापन
कौलागढ़ ‌स्थित प्राचीन शिव एवं हनुमान मंदिर में फूलदेई पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को फूलदेई पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। छोटी बालिकाओं ने सीएम आवास के परिसर पर फूल डाले। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बालिकाओं को प्रेम स्वरूप अन्न भेंट किया।
विज्ञापन

रंगोली आंदोलन एक रचनात्मक मुहिम के तहत बालिकाओं का एक समूह शनिवार सुबह सीएम आवास पहुंचा। उन्होंने सीएम परिसर पर फूलों की सुंदर रंगोली बनाई और दे चौंल दे, खूब-खूब... पारंपरिक गीत गाया। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बालिकाओं के टीका लगाया और उन्हें परंपरानुसार एक मुट्ठी चावल व गेहूं भेंट किया। सीएम रावत ने कहा कि आज फूलदेई उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में मनाया जा रहा है। फूलों का यह पर्व सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने शशिभूषण मैठाणी द्वारा फूलदेई को प्रोत्साहन देने के लिए चलाए अभियान का सराहना की।
संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प
डीपीएमआई संस्थान देहरादून में फूलदेई पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, कुमाऊंनी व गढ़वाली लोकनृत्य पेश किए। फूलदेई पर्व के अवसर पर संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान संस्थान डायरेक्टर नरेंद्र सिंह, मैनेजर अश्वनी शैली, संगीता कुमार, डॉ. इंदु राणा, गिरीश तिवारी, विश्वजीत नेगी आदि मौजूद रहे।

फूलदेई के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर बच्चों के साथ मनाया फूलदेई पर?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें