फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ सहेलियों की अंत्येष्टि देख भीग गईं सबकी आंखें

Wed, 08 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के गिरिया गांव की आत्महत्या करने वाली दोनों युवतियों के शवों का गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई है। बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में रस्सी से लटक कर मौत होने की बात सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट ऊखीमठ थाने भेज दी है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रामीण दोनों के शव गांव लाए। शवों के गांव पहुंचते ही दोनों युवतियों के माता-पिता और भाई-बहन बिलख-बिलख कर रो पड़े। दोनों की माताएं रो-रोकर बेहोश हो रही हैं।

जिन बेटियों के लिए माता-पिता ने कभी ऊंची आवाज में नहीं बोला, उनके आत्महत्या की बात उनकी समझ में नहीं आ रही है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के साथ मौजूद नहीं थे परिजन

विदित हो कि गिरिया गांव की अनीता और सुनीता के शव मंगलवार सुबह गांव से करीब 4 किमी दूर बुरांश के एक पेड़ में रस्सी से लटके मिले थे। दोनों पांच अप्रैल से लापता थीं।

दोनों युवतियों के पिता शारीरिक रूप से अक्षम हैं और घरों में भाई छोटे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल से शव ग्रामीण लाए। ग्राम प्रधान एमएस बर्त्वाल ने बताया कि दोनों घरों में माता-पिता को संभालना मुश्किल हो रहा है।

परिजन चाहे तो हो सकती कार्रवाई
थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि युवतियों के हाथ पर जो नाम लिखे थे, उन्हें लेकर अगर परिजन पुलिस में तहरीर दें तो आगे कार्रवाई हो सकती है। पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस सिर्फ पंचायतनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें