फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा बता प्रेमी जोड़े ने होटल में लिया कमरा, लेकिन अचानक हो गई प्रेमिका की मौत

Thu, 16 May 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती होटल में अपने प्रेमी के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के ही पास के क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा सुबह करीब 9.30 बजे नगर कोतवाली के एक होटल में पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों ने खुद को शादीशुदा बताकर कमरा लिया था। मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ने होटल में दोपहर के समय जन्मदिन का केक काटकर खाया। इसी दौरान युवती को अचानक खून की उल्टी होने लगी। इसके चलते कुछ ही समय में युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन

अचानक बदले माहौल को देखते ही युवक के हाथ पांव फूल गए। उसके शोर मचाने पर होटल के कर्मचारी कमरे में आ गए। उनकी सूचना पर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि युवक और युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने शेष बचे केक को भी जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें