फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रेमिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Jul 2025 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को युवती के प्रेमी ने अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को युवती के प्रेमी ने अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने जब चीख पुकार सुनी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें