फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की लड़की पर ऊपरी हवा का साया, हरिद्वार आकर उठाया जानलेवा कदम

Sun, 20 Aug 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिरान कलियर
विज्ञापन
girl tried to suicide
विज्ञापन
घरवालों ने बताया कि बेटी पर किसी ऊपरी हवा का साया था। इसलिए वे उसे बलिया से हरिद्वार स्थित कलियर दरगाह पर लाए थे। लेकिन इससे पहले उसने जानलेवा कदम उठा लिया...
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम एक 25 वर्षीय युवती ने नई गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों व उसके परिजनों ने युवती को छलांग लगते हुए देखकर शोर मचा दिया। जिसके चलते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की तलाश की, लेकिन रात हो जाने के कारण युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बलुआ सोहिलपुर, बलिया, यूपी से कुछ  दिनों पहले कलियर दरगाह में आए थे। उन्होंने बताया कि युवती के ऊपर ऊपरी हवा का साया था।
विज्ञापन


जिसके चलते वह इलाज के लिए युवती को कलियर लेकर आए थे। लेकिन युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश की जा रही हैं, लेकिन अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें