घरवालों ने बताया कि बेटी पर किसी ऊपरी हवा का साया था। इसलिए वे उसे बलिया से हरिद्वार स्थित कलियर दरगाह पर लाए थे। लेकिन इससे पहले उसने जानलेवा कदम उठा लिया...
शनिवार की देर शाम एक 25 वर्षीय युवती ने नई गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों व उसके परिजनों ने युवती को छलांग लगते हुए देखकर शोर मचा दिया। जिसके चलते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की तलाश की, लेकिन रात हो जाने के कारण युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बलुआ सोहिलपुर, बलिया, यूपी से कुछ दिनों पहले कलियर दरगाह में आए थे। उन्होंने बताया कि युवती के ऊपर ऊपरी हवा का साया था।
जिसके चलते वह इलाज के लिए युवती को कलियर लेकर आए थे। लेकिन युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि गोताखोरों को बुलाकर युवती की तलाश की जा रही हैं, लेकिन अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है।