फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP की युवती ने बताया देश के एक बड़े संत हैं उनके पिता

Tue, 10 Jun 2014 08:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाने पहुंची यूपी की एक युवती ने देश और हरिद्वार के एक जाने माने संत को अपना पिता बता कर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


युवती ने लिखित में पत्र देकर पिता से मुलाकात कराने की गुहार लगाई है। युवती के बयान से स्थानीय पुलिस भी पसोपेश में पड़ गई है।

यूपी के गांव बड़हरी, देवरिया की 27 वर्षीय रेणू द्विवेदी ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित में शिकायत दी कि उसके क्षेत्र में पिता का संस्थान है और वे एक जाने माने संत हैं।

बताया कि उसके पिता का विवाह करीब 35 वर्ष पूर्व उसकी मां से हुआ था और कुछ साल बाद वे उसे व उसके तीन भाई बहनों को अकेला छोड़कर भाग गए।
Trending Videos

महिला ने पिता से मिलने नहीं दिया

युवती ने बताया कि वो कुछ समय से यहां सुभाषनगर और अब गांव रावली महदूद में अपने बेटे राजा के साथ रह रहती है।

जब उसे अपने पिता के संबंध में जानकारी मिली तब वो उनके संस्थान में गई। पर, एक महिला ने उसे पिता से मिलने नहीं दिया।

युवती ने पुलिस से मांग कि की उसे उसके पिता से मिलवाया जाए। युवती ने कहा कि वो डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया से भी गुजरने को तैयार है।

किसी से मिलवाने का कार्य पुलिस का नहीं

युवती की बात सुनकर पुलिस भी हतप्रभ रह गई। पूरे थाने के पुलिसकर्मी एकजुट होकर युवती की बात सुनने लगे।

एसओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि किसी को किसी से मिलवाने का कार्य पुलिस का नहीं है। यदि किसी को इस तरह की कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाए।

हरियाणा के नहीं है संत
युवती ने यह कहकर भी एक नया विवाद पैदा कर दिया कि उसके पिता यानि वो संत खुद को हरियाणा का निवासी बताते है। जबकि ये सरासर झूठ है वो यूपी के रहने वाले है।
विज्ञापन

थाने में लगा रहा मीडियाकर्मियों का जमावड़ा

विश्व प्रसिद्ध संत पर आरोप लगने पर थाने में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। आरोप लगा रही युवती भी बेबाकी से हर सवाल की जानकारी देती रही।

पर संत ही उसके पिता है, इसका एक भी प्रमाण वो नहीं दिखा पाई। केवल जुबानी दावा ही करती रही। बोली कि गांव में इसके प्रमाण मौजूद है, पर अभी उसके पास नहीं है।

पति से विवाद पर साधी चुप्पी
युवती बोली कि उसका पति से तीन माह से विवाद चल रहा है। वो कुछ माह से यहां किराए पर रह रही है। पर, यहां आने और पति से विवाद होने की वजह पर चुप्पी साध ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें