कैंट क्षेत्र में लिव-इन में रहने वाली युवती ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।
कैंट कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में सहारनपुर निवासी धनंजय और पूजा खुद को शादीशुदा बताकर एक साल से किराए के कमरे में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह किसी वजह से पूजा (25) ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश लटकी देखकर धनंजय के होश उड़ गए।
दिनभर वह इस बात को छुपाए रहा। शाम को धनंजय ने मकान मालिक को यह जानकारी दी। मकान मालिक उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। ये दोनों लिव-इन में रह रहे थे। पूजा ने यह कदम क्यों उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पूजा के परिजनाें को सूचना भेज दी गई है।