रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए उपनिरीक्षक रूकम सिंह की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की थी। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी लखविंदर निवासी पोडोवाली को सोमवार को खानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी पहले छात्रा के स्कूल में ही अपनी गाड़ी किराये पर चलाता था। वह पहले से ही छात्रा पर बुरी नजर रखता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक साल पहले भी उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।
छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने युवक को भविष्य में ऐसी गलती न करने हिदायत देकर छोड़ दिया था। आरोपी एक दूध कंपनी में रात में अपनी गाड़ी चलाता है। पुलिस आज आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में कुलदीप, महिला पुलिसकर्मी सुष्मिता रावत और रीतू आदि शामिल थे।
खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने क्षेत्र की सभी महिलाओं और छात्राओं से अपील की है कि अगर उनके साथ कोई छेड़खानी या गलत व्यवहार जैसी हरकतें करता है तो वे तुरंत सीधे उनके मोबाइल नंबर 9411112839 पर सूचना दें।
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और 100 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।