घर न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। परिजनों को चिंता हुई तो वह कोचिंग सेंटर पर जानकारी लेने पहुंचे। जहां पता चला कि वह कोचिंग सेंटर आई ही नहीं थी। इस पर परिजनों ने उसकी सहेलियों और आसपास रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
बृहस्पतिवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही बेटी के साथ अनहोनी और अपहरण की आशंका जताई। एसएसआई प्रदीप कुुमार ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।