बताया जा रहा है कि युवती बीते बुधवार शाम को केदारनाथ पहुंची थी। बृहस्पतिवार सुबह बाबा केदार के दर्शन के बाद युवती ध्यान गुफा के रास्ते से चोराबाड़ी के लिए लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व उसने मंदिर में तैनात एक पीआरडी जवान का मोबाइल नंबर ले लिया था।
युवती ने पीआरडी जवान को कॉल कर बताया गया कि वह बोल्डरों के बीच में फंसकर घायल हो गई है। उसने जगह का नाम वासुकीताल बताया। टीम ने वासुकीताल ट्रेक पर उसकी खोज की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।
इसके बाद युवती को कॉल कर लोकेशन पूछी गई। तब टीम ने वहां पहुंचकर युवती को अस्पताल तक पहुंचाया। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, बृजेश बिष्ट, संदीप कुमार, पंकज देवराड़ी, हिमांशु नेगी, नेलशन भट्टी शामिल थे।