फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर चलती बस पर गिरे दो बड़े पत्थर, हादसे में एक महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 29 Jun 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बस पर पत्थर गिरने से यात्री की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर बेनाकुली के समीप चट्टान से छिटके पत्थर यहां से गुजर रही महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बस पर गिर गए। एक पत्थर बस की खिड़की का शीशा तोड़कर बस में जा घुसा।

विज्ञापन


हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई है, जबकि दूसरे यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर (गढ़वाल) के लिए रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार को शाम पांच बजे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे महाराष्ट्र पुणे के तीर्थयात्रियों की बस हनुमान चट्टी के समीप बैनाकुली चट्टान से गुजर रही थी। अचानक चट्टान से छिटके दो पत्थर बस के ऊपर आ गिरे।
विज्ञापन


हादसे में बस में सवार रुचि रॉय (50) और अश्विनी (48), ठाणे, महाराष्ट्र बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पांडुकेश्वर की पुलिस टीम ने बस से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उतारा और घायल महिलाओं को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया।

विज्ञापन

वाहन बैक करते हुए टायर नीचे आया व्यक्ति, मौत

यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जहां उपचार के दौरान रुचि रॉय ने दम तोड़ दिया। जबकि अश्विनी की गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

वहीं, बदरीनाथ धाम में माणा पार्किंग के समीप यात्रा वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बदरीनाथ थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को एक यात्रा वाहन बैक किया जा रहा था तभी अचानक राजेश रावत (51) पुत्र श्याम सिंह निवासी ऋषिकेश टायर के नीचे आ गया। मृतक भी वाहन चालक था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें